Manish Pandey Records & Statistics Hindi | Indian Cricket


मनीष पांडे ने भारत के लिए 26 एकदिवसीय और 38 टी२० मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ कुल 1199 रन बनाए हैं। 2009 के आईपीएल सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के लिए खेलते हुए मनीष पांडे ने 73 गेंदों में 114 रन बनाते हुए शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने.


Manish Pandey Records Hindi | Manish Pandey Statistics Hindi | Indian Cricket

पूरा नाम -

मनीष कृष्णानंद पांडे

जन्म - सितम्बर 10, 1989 नैनीताल, उत्तराखंड 
प्रमुख टीमें - भारत, कर्णाटक, कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई इंडियंस, पुणे वारियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर, साउथ जोन, सनराइज़र्स हैदराबाद
भूमिका - ऊपर क्रम के बल्लेबाज़ 
बल्लेबाज़ी शैली - दाएं हाथ के बल्लेबाज़ 
गेंदबाज़ी शैली - दाएं हाथ के मध्यम

Suresh Raina Records

मनीष पांडे के बल्लेबाज़ी कीर्तिमान:


बल्लेबाज़ी मैच रन सर्वश्रेष्ठ औसत 100 50
टेस्ट - - - - - -
एकदिवसीय 26 492 104* 35.14 1 2
टी२० 38 707 79* 47.13 0 3
प्रथम श्रेणी 91 6389 238 51.11 19 29
लिस्ट ए 161 5376 142* 45.55 10 33
टी२० 240 5324 129* 32.07 3 27

मनीष पांडे के गेंदबाज़ी कीर्तिमान:

गेंदबाज़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ औसत इकॉनमी
टेस्ट - - - - -
एकदिवसीय 26 - - - -
टी२० 38 - - - -
प्रथम श्रेणी 91 5 2/45 48.8 2.56
लिस्ट ए 161 8 3/25 47 5.34
टी२० 240 10 4/27 21.2 7.57

एकदिवसीय पदार्पण - ज़िम्बाब्वे बनाम भारत हरारे, जुलाई 14, 2015 
टी20 पदार्पण - ज़िम्बाब्वे बनाम भारत हरारे, जुलाई 17,  2015

Yusuf Pathan Records

एक युवा आक्रामक बल्लेबाज़ मनीष इसके बाद जल्द ही सुर्ख़ियों में आ गए और भारतीय टीम के भविष्य के रूप में देखे जाने लगे. घरेलु क्रिकेट में पांडे कर्णाटक की टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं. मध्य क्रम के एक आकर्षक बल्लेबाज़ मनीष पांडे ने अपनी शुरुआत मैसोर के लिए एक अन्तर्राज्जीय सीरीज़ से की. इसके बाद उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में 2008 अंडर-19 विश्व कप में शिरकत की. भारत ने ये टूर्नामेंट तो जीता पर पांडे का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा.  

लेकिन इसके बाद जल्द ही मनीष पांडेय ने खुद को घरेलु क्रिकेट लगातार आकर्षक बल्लेबाज़ी और बिजली समान फील्डिंग से साबित कर दिया. मनीष पांडे का 2009-10 का रणजी सत्र बेमिसाल रहा जहां उन्होंने 4 शतक, 5 अर्धशतक जड़ते हुए 63 के अविश्वसनीय औसत से 882 रन बनाए. हालांकि इस सत्र का अंत मनीष पांडे के लिए बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ जब फाइनल मुकाबले में कर्णाटक को मुंबई के खिलाफ मुकाबले में जीत से केवल 6 रन की दूरी तक ले जाकर वो खिताब हासिल नहीं कर सके. मनीष पांडे कि चौथी पारी में खेली गयी 144 रनों कि पारी चयनकर्ताओं के मन में गहरी छाप छोड़ गई.

KL Rahul Records

ये पांडे के लिए एक ऐसा मैच था जहाँ उन्होंने अद्वितीय योगदान दिया, पांडे से अलग केवल एक बल्लेबाज़ पूरे मैच में 50 रन से ज़्यादा बना पाया था. इसके साथ ही पांडे ने असंभव कैच ले कर इस मैच में अभिषेक नायर को आउट किया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था. ये विकेट मैच के लिहाज़ से बहुत महत्वपूर्ण था और चयनकर्ता पांडे के बड़े मैच के दबाव में अपनी धड़कनों पर काबू रखने के जज़्बे से बेहद प्रभावित हुए. इस मैच के बाद यह तो स्पष्ट हो गया था कि मनीष पांडे को जल्द ही भारतीय टीम में जगह मिलेगी. 

Comments

  1. Enjoyed reading the article above,really explains everything in detail,the article is very interesting and effective.Thank you and good luck for the upcoming articles.
    Manish pandey Wife

    ReplyDelete

Post a Comment