सईद अनवर - पाकिस्तान - रिकॉर्ड


1968 में कराची में जन्मे सईद अनवर ने अपनी इंजीनियरिंग एनईडी यूनिवर्सिटी से की. बाएं हाथ के एक शानदार बल्लेबाज़ सईद अनवर एकदिवसीय क्रिकेट के सबसे महान सलामी बल्लेबाज़ों में से एक हैं.

Saeed Anwar Records Hindi
Saeed Anwar Records Hindi
पूरा नाम - सईद अनवर
जन्म - सितम्बर 6, 1968 कराची, सिंद. पाकिस्तान
प्रमुख टीमें - पाकिस्तान, कराची, लाहौर, यूनाइटेड बैंक लिमिटेड
बल्लेबाज़ी शैली - बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज़
गेंदबाज़ी शैली - धीमे बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स

Salman Butt Records

सईद अनवर के बल्लेबाज़ी कीर्तिमान:

Mat Inns NO Runs HS Ave BF SR 100 50 4s 6s Ct St
Tests 55 91 2 4052 188* 45.52 7265 55.77 11 25 535 14 18 0
ODIs 247 244 19 8824 194 39.21 10938 80.67 20 43 938 97 42 0
First-class 146 232 7 10169 221 45.19 30 51 65 0
List A 325 319 23 11223 194 37.91 26 54 64 0

सईद अनवर के गेंदबाज़ी कीर्तिमान:


Mat Inns Balls Runs Wkts BBI BBM Ave Econ SR 4w 5w 10
Tests 55 4 48 23 0 - - - 2.87 - 0 0 0
ODIs 247 13 242 191 6 2/9 2/9 31.83 4.73 40.3 0 0 0
First-class 146 653 412 9 3/83 45.77 3.78 72.5 0 0
List A 325 858 645 31 4/39 4/39 20.80 4.51 27.6 1 0 0

टेस्ट पदार्पण - पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज़, फैसलाबाद नवम्बर 23-25, 1990
अंतिम टेस्ट - पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, मुल्तान, अगस्त 29-31 2001

Brian Lara Records

एकदिवसीय पदार्पण - पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज़, पर्थ जनवरी 1, 1989 
अंतिम एकदिवसीय - ज़िम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, बुलवायो मार्च 3, 2003

पाकिस्तान की राष्ट्रिय टीम में चयनित होने से पहले अनवर ने एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक ऑफ पाकिस्तान और यूनाइटेड बैंक लिमिटेड जैसी घरेलु टीमों के लिए क्रिकेट खेला. एक आकर्षक शैली वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज़ अनवर एकदिवसीय क्रिकेट में तुरंत सफल हुए. जादुई टाइमिंग और गज़ब की प्लेसमेंट उनकी बल्लेबाज़ी की पहचान बन गई थी. आधुनिक युग के ज़्यादातर सलामी बल्लेबाज़ों की तरह पैरों के कम चलने की कमी को अनवर अपने हैंड-आई संतुलन से उभार लिया करते थे.

Sachin Tendulkar Records

ऑफ स्टंप के बहार अगर अनवर को ज़रा सी भी जगह मिलती तो पॉइंट और कवर की दिशा में महीनतम से महीनतम गैप को भेदने में वे कामयाब होते थे और सबसे ज़्यादा रन भी यहीं बनाते थे. एक समय पर एकदिवसीय क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी 194 रन उन्होंने भारत के विरुद्ध चेन्नई के मैदान पर बनाए थे जिस दौरान फील्ड को भेदने की उनकी कला अपने चरम पर थी. लेकिन उनकी इसी फितरत को टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाज़ों ने निशाना बनाया और अक्सर उन्हें गेंद से छेड़छाड़ करने की गलती गली में कैच दे कर चुकानी पड़ती. उनके रन बनाने की शानदार काबिलियत (8824 रन 247 मैचों में) ने चयनकर्ताओं का ध्यान हमेशा उनकी साधारण फील्डिंग से दूर रखा. लेकिन पाकिस्तान अपने ऐसे सलामी बल्लेबाज़, जो 39 के औसत और 81 की स्ट्राइक रेट से रन बना सकता था, से बहुत खुश था. अनवर ने एकदिवसीय करियर 20 शतकों के साथ ख़त्म किया जिसमें से 7 उन्होंने शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर बनाए थे एक ऐसा मैदान जहाँ 90 के दशक में पाकिस्तान ने बेमिसाल सफलता प्राप्त की थी. तुलनात्मक दृष्टि से अनवर का टेस्ट रिकॉर्ड थोड़ा हल्का था जहाँ उन्होंने 11 शतकों की मदद से 91 टेस्ट मैचों में 4052 रन बनाए.

Younis Khan Records

अपनी बेटी की लम्बी बिमारी के बाद हुई मृत्यु से निराश हो कर अनवर ने कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूरी बना ली. इस घटना ने अनवर को पूरी तरह से तोड़ दिया और हालांकि उन्होंने क्रिकेट में वापसी तो की लेकिन अब वे वो बल्लेबाज़ नहीं रहे थे. 2003 विश्व कप के मैच में उन्होंने भारत के खिलाफ शतक भी बनाया लेकिन उनकी शारीरिक भाषा साफ़ दिखा रही थी उनके स्वर्णिम दिनों का अंत हो चुका है. अनवर को इस बात का अंदाजा लग चुका था और 2003 में ही उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ श्रंखला से पहले क्रिकेट से संन्यास ले लिया.

तथ्य:

1. अनवर उन गिने चुने बल्लेबाज़ों के क्लब में शामिल हैं जिन्होंने लगातार 3 एकदिवसीय शतक लगाए हैं. उन्होंने यह कारनामा शारजाह में 1993 की चैंपियंस ट्रॉफी में कर दिखाया जब उन्होंने श्रीलंका, वेस्टइंडीज़ और फिर श्रीलंका के खिलाफ लगातार मैचों में शतक बनाए.

Aravinda de Silva Records

2. 21 मई, 1997 को चेन्नई में भारत के खिलाफ खेले गए मैच में 194 रन की एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेली और गैरी कर्स्टन के 188 रनों को पीछे छोड़ दिया. 12 वर्ष तक अनवर इस कीर्तिमान को अपने पास रख सके जब ज़िम्बाब्वे के चार्ल्स कोवेंट्री ने बांलादेश के खिलाफ इसकी बराबरी की. इसके बाद सचिन और सहवाग ने पहले दोहरे शतक बनाकर इस कीर्तिमान को अपने नाम किया और फिर हिटमैन रोहित शर्मा ने 264 की अमानवीय पारी खेल शायद हमेशा के लिए अपने नाम कर लिया.

3. 1997 में सईद अनवर को विसडेन क्रिकेटर ऑफ़ दी ईयर से नवाज़ा गया.

Comments