"प्लेबॉय" इमरान खान के कुछ रंगीले किस्से!


अपने आकर्षक व्यक्तित्व के चलते क्रिकेट के इस धुरंधर के कई ऐसे किस्से भी हैं जिनकी वजह से उन्हें कई बार प्लेबॉय जैसी उपाधियों से भी नवाज़ा गया है. आइये एक नज़र डालते हैं कुछ ऐसे ही किस्सों पर: 
1. ज़ीनत अमान: पाकिस्तान टीम के 1970 के दशक के अंत के भारत दौरों में से एक के दौरान इमरान की मुलाकात भारतीय अभिनेत्री ज़ीनत अमान से हुई थी. इमरान के उस समय के कई साथी खिलाड़ी बताते हैं की कई बार ज़ीनत से मिलने के अगले दिन मैदान पर वो इमरान से उतनी शक्ति से प्रदर्शन न कर पाने पर चुटकी लेते थे (समझदार को इशारा काफी है) 


Zeenat Aman at Zee Cine Awards in 2012
Zeenat Aman at Zee Cine Awards in 2012

2. जेमिमा गोल्डस्मिथ (खान): 1992 विश्व कप के बाद इमरान खान ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया और 1995 में उन्होंने खुद से आधी उम्र वाली 21 वर्षीय जेमिमा गोल्डस्मिथ, जो की एक बड़ी विरासत की सीधी उत्तराधिकारी थी, से शादी कर ली. सूत्रों की माने तो इमरान के दबाव के चलते जेमिमा ने इस्लाम क़ुबूल कर लिया और वे इमरान के साथ पाकिस्तान चली गयी. 1 साल के बाद दोनों ने शांतिपूर्ण तरीके से तलाक ले लिया. इमरान के इस शादी से दो बच्चे हैं. 


Benazir Bhutto
Benazir Bhutto

3. बेनज़ीर भुट्टो: इमरान खान और बेनज़ीर भुट्टो दोनों ही युवास्था में एक साथ ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में थे और काफी करीब भी थे. क्रिस्टोफर सैंडफोर्ड द्वारा लिखी गई जीवनी "इमरान खान" में कहा गया है की बेनज़ीर इमरान के व्यक्तित्व से बहुत आकर्षित थी और बेनज़ीर की माँ दोनों की शादी करने की इच्छुक थी लेकिन जब तक ये सब हो पाता तब तक दोनों अलग हो चुके थे. 
4. सीता वाइट: इमरान खान का सीता वाइट के साथ 1990 के दशक के दौरान चला अफेयर तब अंत हुआ जब मामला कोर्ट तक पहुंचा और डीएनए टेस्ट के द्वारा यह सिद्ध हुआ की इमरान ही सीता की बेटी टीरियन के पिता हैं. इमरान पहले तो इन इल्ज़ामों को सिरे से नकारते रहे लेकिन अंत में उन्हें स्वीकार करना पड़ा. 
पिछले 5 वर्षों में ही इमरान के पाकिस्तान के प्रधानमत्री बनने के साथ साथ रेहम खान और बुशरा मेनका से विवाह हो चुके हैं. क्रिकेट के यह "प्लेबॉय" अगर अपने जीवनकाल में और भी 5- 7 शादियां कर लें तो यह किसी के लिए आश्चर्यचकित करने वाली बात नहीं होगी! 

Comments