Navdeep Saini Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

नवदीप सैनी ने भारत के लिए 5 एकदिवसीय और 10 टी२० मैचों में 18 विकेट लिए हैं। दाएं हाथ के एक बेहद तेज़ गेंदबाज़, शायद भारत के इतिहास में सबसे तेज़ गेंदबाज़, नवदीप सैनी एक युवा पीढ़ी के ऐसे खिलाड़ी जिसने दिल्ली की गेंदबाज़ी के क्रम की मेज़बानी करते हुए 2017-18 के घरेलु सीज़न में अपार सफलता अर्जित की.

पूरा नाम -

नवदीप अमरजीत सैनी

जन्म - नवम्बर 23, 1992 करनाल, हरयाणा
प्रमुख टीमें - भारत, दिल्ली, दिल्ली डेरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर
भूमिका - गेंदबाज़
बल्लेबाज़ी शैली - दाएं हाथ के बल्लेबाज़
गेंदबाज़ी शैली - दाएं हाथ के तेज़

Navdeep Saini Records Hindi | Navdeep Saini Statistics Hindi | Indian Cricket

नवदीप सैनी के बल्लेबाज़ी कीर्तिमान: 

बल्लेबाज़ी मैच रन सर्वश्रेष्ठ औसत 100 50
टेस्ट - - - - - -
एकदिवसीय 5 53 45 53 0 0
टी२० 10 11 11* - 0 0
प्रथम श्रेणी 45 257 42* 9.88 0 0
लिस्ट ए 52 152 45 16.88 0 0
टी२० 58 50 12* 16.66 0 0

नवदीप सैनी के गेंदबाज़ी कीर्तिमान:

गेंदबाज़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ औसत इकॉनमी
टेस्ट - - - - -
एकदिवसीय 5 5 2/58 60.2 6.27
टी२० 10 13 3/17 18.07 7.15
प्रथम श्रेणी 45 125 6/32 28.3 2.81
लिस्ट ए 52 80 5/46 28.71 5.14
टी२० 58 49 3/17 31.36 7.35

एकदिवसीय पदार्पण - भारत बनाम वेस्टइंडीज़ कट्टक, 22 दिसंबर, 2019
टी20 पदार्पण - भारत बनाम वेस्टइंडीज़ लॉन्डरहिल, अगस्त 3, 2019


Top unknown facts about Navdeep Saini:
नवदीप सैनी पर सबसे पहले गौतम गंभीर की नज़र पड़ी, जो युवा सैनी की गेंदबाज़ी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की नेट प्रैक्टिस में नवदीप सैनी से गेंदबाज़ी करवाई। सैनी, जो उस समय 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंदबाज़ी कर रहे थे जल्द ही दिल्ली की टीम में शामिल हो गए। 
2017-18 के रणजी ट्रॉफी सीज़न में सैनी ने घातक गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया। जिस तेज़ गेंदबाज़ ने दिल्ली की टीम में शामिल होने से पहले कभी लेदर गेंद से बॉलिंग तक नहीं करी थी वो 8 मैचों में 34 विकेट ले चुका था। इसके बाद सैनी विजय हज़ारे ट्रॉफी में भी 8 मैच में 16 विकेट ले कर दिल्ली के लिए नंबर 1 गेंदबाज़ रहे। 
नवदीप सैनी इकलौते भारतीय तेज़ गेंदबाज़ हैं जो 145 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत स्पीड से गेंदबाज़ी कर सकता है। सैनी लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे के आंकड़े को भी छूते हैं, जिसके चलते 2019 के वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए उन्हें भारतीय टीम में चुना गया। 
2017 की आईपीएल नीलामी में नवदीप सैनी को पहली बार दिल्ली डेरडेविल्स की टीम ने 10 लाख रूपए में खरीदा, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का अवसर नहीं मिला। इसके अगले साल रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने नीलामी में सैनी के लिए लड़ते हुए 3 करोड़ की बड़ी बोली के साथ उन्हें टीम में शामिल किया। 
2018 में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ खेले गए इकलोते टेस्ट मैच में नवदीप सैनी को चोटिल मोहम्मद शमी की जगह टीम में शामिल किया गया, लेकिन वे अंतिम 11 में जगह नहीं बना पाए। 2019 विश्व कप के लिए भी सैनी को एक स्टैंड-बाए गेंदबाज़ के रूप में रखा गया था।   
2019 के वेस्टइंडीज़ दौरे में नवदीप सैनी ने टी२० और एकदिवसीय क्रिकेट में अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया। अपने पहले टी२० मैच में सैनी ने 4 ओवरों में पूरन, हेटमेयर और पोलार्ड के विकेट लिए और मैन ऑफ़ द मैच बने। 
नवदीप सैनी गौतम गंभीर को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मौका देने के लिए हमेशा आभार प्रकट करते हैं। साथ ही वे विराट कोहली को भी अपना करियर शेप करने के लिए श्रेय देते हैं। 
नवदीप सैनी भारतीय स्वतंत्रता सैनानी करम सिंह के पोते हैं। करम सिंह, सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी का हिस्सा थे। सैनी के पिता हरियाणा सरकारी विभाग में ड्राइवर थे। 
नवदीप सैनी की गर्लफ्रेंड का नाम पूजा बिजारनियां है। पूजा ने अपने पिता को लिवर ट्रांसप्लांट कर सुर्खियां बटोरी थी। फिलहाल पूजा बिजारनियां मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में काम करती हैं। 


Comments