VVS Laxman Records & Statistics Hindi | Indian Cricket


VVS Laxman Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

वीवीएस लक्ष्मण ने भारत के लिए 134 टेस्ट और 86 एकदिवसीय मैचों में 23 शतक और 66 अर्धशतकों के साथ कुल 11119 रन बनाए हैं। वीवीएस लक्ष्मण का नाम हमेशा टेस्ट क्रिकेट में उनकी महान पारी के साथ याद किया जाएगा - भारत को फॉलो ऑन मिलने के बाद 281 रन की वह विशालकाय पारी जिसने 2001 में ईडन गार्डन्स के मैदान पर स्टीव वॉ की उस अपराजित टीम को हराया जिसने लगातार 16 टेस्ट मैचों में जीत प्राप्त कर विश्व कीर्तिमान बनाया था. लक्ष्मण का भारतीय टीम के साथ एक स्टॉप-स्टार्ट करियर था, एक मध्य-क्रम के बल्लेबाज के रूप में डेब्यू करने के बाद, उन्हें ओपनर के स्थान पर धकेल दिया गया, और फिर घोषणा कर दी गई कि वह अब पारी को नहीं खोलेंगे।

पूरा नाम -

वांगीपुरप्पु वेंकट साई लक्ष्मण

जन्म - 1 नवंबर, 1974, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश
प्रमुख टीमें - भारत, डेक्कन चार्जर्स, हैदराबाद (भारत), कोच्चि टस्कर्स केरल, लंकाशायर
उपनाम - वेरी वेरी स्पेशल
भूमिका - शीर्ष क्रम के बल्लेबाज
बैटिंग - स्टाइल राइट हैंड बैट
बॉलिंग स्टाइल - राइट-आर्म ऑफब्रेक
शिक्षा - लिटिल फ्लावर हाई स्कूल, सेंट जॉन स्कूल

वीवीएस लक्ष्मण के बल्लेबाज़ी कीर्तिमान:

बल्लेबाज़ी मैच रन सर्वश्रेष्ठ औसत 100 50
टेस्ट 134 8781 281 45.97 17 56
एकदिवसीय 86 2338 131 30.76 6 10
टी२० - - - - - -
प्रथम श्रेणी 267 19730 353 51.64 55 98
लिस्ट ए 173 5078 131 34.54 9 28
टी२० 25 491 78* 22.31 0 3

वीवीएस लक्ष्मण के गेंदबाज़ी कीर्तिमान;

गेंदबाज़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ औसत इकॉनमी
टेस्ट 134 2 1/2 63 2.33
एकदिवसीय 86 0 - - 5.71
टी२० - - - - -
प्रथम श्रेणी 267 22 3/11 34.27 2.46
लिस्ट ए 173 8 2/42 68.5 4.71
टी२० 25 - - - -


टेस्ट पदार्पण - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद, नवम्बर 20, 1996
अंतिम टेस्ट - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत एडिलेड, जनवरी 24, 2012

एकदिवसीय पदार्पण - भारत बनाम ज़िम्बाब्वे कटक, अप्रैल 9, 1998
अंतिम एकदिवसीय - दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत सेंचूरियन, दिसंबर 3, 2006

Comments