कागिसो रबाडा और लुंगी नगीड़ी की दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में शानदार जोड़ी के साथ ही एनरिक नॉर्खिया जैसे गेंदबाज़ का रिज़र्व में होना दक्षिण अफ्रीका के लिए एक अच्छी खबर है. एक लम्बे कद के नॉर्खिया के पास अत्यंत तेज़ गति के साथ साथ ही विकेट को निशाना बनाने की अचूक कला है जिसके चलते घरेलु क्रिकेट में वे काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं. यॉर्कर फेंकने की क्षमता के चलते नॉर्खिया अभी से एकदिवसीय क्रिकेट में छाप छोड़ चुके हैं. एनरिक नॉर्खिया ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 6 टेस्ट, 7 एकदिवसीय और 3 टी२० मैचों में 35 विकेट लिए हैं।
पूरा नाम -एनरिक नॉर्खिया
जन्म - 16 नवंबर, 1993प्रमुख टीमें - दक्षिण अफ्रीका, पूर्वी प्रांत, पूर्वी प्रांत अंडर -19, दक्षिण अफ्रीकी स्कूल
भूमिका - गेंदबाज
बैटिंग स्टाइल - राइट हैंड बैट
बॉलिंग स्टाइल - राइट-आर्म फास्ट
एनरिक नॉर्खिया के बल्लेबाज़ी कीर्तिमान:
| बल्लेबाज़ी | मैच | रन | सर्वश्रेष्ठ | औसत | 100 | 50 |
| टेस्ट | 6 | 89 | 40 | 9.88 | 0 | 0 |
| एकदिवसीय | 7 | 9 | 8 | 9 | 0 | 0 |
| टी२० | 3 | 2 | 2 | 2 | 0 | 0 |
| प्रथम श्रेणी | 53 | 782 | 79* | 14.75 | 0 | 4 |
| लिस्ट ए | 40 | 105 | 17 | 8.07 | 0 | 0 |
| टी२० | 36 | 14 | 4 | 3.5 | 0 | 0 |
एनरिक नॉर्खिया के गेंदबाज़ी कीर्तिमान:
| गेंदबाज़ी | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ | औसत | इकॉनमी |
| टेस्ट | 6 | 19 | 5/110 | 35.1 | 3.82 |
| एकदिवसीय | 7 | 14 | 3/57 | 20.21 | 5.08 |
| टी२० | 3 | 2 | 1/24 | 48.5 | 8.81 |
| प्रथम श्रेणी | 53 | 181 | 6/44 | 26.7 | 3.26 |
| लिस्ट ए | 40 | 65 | 4/46 | 23.6 | 4.74 |
| टी२० | 36 | 47 | 4/19 | 22.06 | 7.85 |
टेस्ट पदार्पण - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पुणे, अक्टूबर 20, 2019
एकदिवसीय पदार्पण - दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका जॉहनसबर्ग, मार्च 3, 2019
टी20 पदार्पण - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मोहाली, सितम्बर 18, 2019

Comments
Post a Comment