Jason Holder Records & Statistics Hindi | West Indies Cricket


Jason Holder Records & Statistics Hindi | West Indies Cricket

पिछले कई वर्षों में एक खिलाड़ी जिसने अकेले अपने दम पर वेस्टइंडीज़ टीम को संभाला है वो हैं जेसन होल्डर। एक शानदार आलराउंडर जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज़ के लिए 43 टेस्ट, 115 एकदिवसीय और 17 टी२० मैचों में 3 शतक और 17 अर्धशतकों के साथ कुल 3954 रन बनाए हैं और 265 विकेट भी लिए हैं। 6 फुट 7 इंच लम्बे जेसन होल्डर एक लगातार संघर्ष करती वेस्टइंडीज़ की टीम में बड़ी आशा की किरण हैं. युवा उम्र में कप्तानी का दायित्व संभालने वाले होल्डर की सबसे बड़ी चुनौती थी वेस्टइंडीज़ की टीम को 2019 विष्व कप के लिए क्वालीफाई करवाना जिसमें वे सफल भी हुए.

पूरा नाम -

जेसन ओमर होल्डर

जन्म - 5 नवंबर, 1991, बारबाडोस
प्रमुख टीमें - वेस्टइंडीज, बारबाडोस, बारबाडोस ट्रिडेंट्स, बीसीए प्रेसिडेंट इलेवन, चेन्नई सुपर किंग्स, कंबाइंड कैंपस एंड कॉलेज, कोलकाता नाइट राइडर्स, सैगिकोर हाई परफॉर्मेंस सेंटर, सनराइजर्स हैदराबाद, वेस्टइंडीज ए, वेस्टइंडीज अंडर -19
भूमिका - गेंदबाजी ऑलराउंडर
बैटिंग स्टाइल - राइट हैंड बैट
बॉलिंग स्टाइल - राइट-आर्म मीडियम-फास्ट

जेसन होल्डर के बल्लेबाज़ी कीर्तिमान:

Batting Mat Runs HS Ave 100 50
Tests 43 2012 202* 31.93 3 8
ODIs 115 1821 99* 24.94 0 9
T20Is 17 111 26* 12.33 0 0
First-class 74 2727 202* 25.97 3 10
List A 167 2711 99* 25.33 0 14
T20s 119 954 69 14.02 0 2

जेसन होल्डर के गेंदबाज़ी कीर्तिमान:

Bowling Mat Wkts BBI Ave Econ
Tests 43 116 6/42 26.69 2.57
ODIs 115 136 5/27 36.38 5.55
T20Is 17 13 2/23 40.3 8.42
First-class 74 196 6/42 24.88 2.64
List A 167 218 5/27 29.96 5.21
T20s 119 97 4/27 32.06 7.7


टेस्ट पदार्पण - वेस्टइंडीज़ बनाम न्यूज़ीलैंड ब्रिजटाउन, जून 26, 2014 
एकदिवसीय पदार्पण - ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज़ पर्थ, फरवरी 1, 2013
टी20 पदार्पण - न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज़ वेलिंगटन, जनवरी 15, 2014

Comments