Hanuma Vihari Records & Statistics Hindi | Indian Cricket


Hanuma Vihari Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

पूरा नाम -

गदे हनुमा विहारी

जन्म 13 अक्टूबर 1993, काकीनाडा, आंध्र प्रदेश
प्रमुख टीमें - भारत, दिल्ली कैपिटल, दिल्ली डेयरडेविल्स, हैदराबाद (भारत), इंडिया ए, इंडिया अंडर -19, साउथ जोन, सनराइजर्स हैदराबाद
भूमिका - आलराउंडर
बैटिंग स्टाइल - राइट हैंड बैट
बॉलिंग स्टाइल - राइट-आर्म ऑफब्रेक

हनुमा विहारी ने भारत के लिए 12 टेस्ट मैचों में 1 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ कुल 624 रन बनाए हैं और 5 विकेट लिए हैं। 2012 के U19 विश्व कप विजेता भारतीय पक्ष का हिस्सा, एक बल्लेबाज के रूप में हनुमा विहारी की दृढ़ता उनके बचपन के दिनों से ही एक अच्छी तरह से प्रलेखित तथ्य थी। आंध्र के काकीनाडा के मूल निवासी, वह तुरंत दक्षिण क्षेत्र और जूनियर नेशनल पक्षों के माध्यम से केंद्र में आ गए।

हनुमा विहारी के बल्लेबाज़ी कीर्तिमान:

बल्लेबाज़ी मैच रन सर्वश्रेष्ठ औसत 100 50
टेस्ट 12 624 111 32.84 1 4
एकदिवसीय - - - - - -
टी२० - - - - - -
प्रथम श्रेणी 90 7094 302* 56.75 21 36
लिस्ट ए 74 2927 169 45.73 4 19
टी२० 74 1355 81 20.84 0 4

हनुमा विहारी के गेंदबाज़ी कीर्तिमान:

गेंदबाज़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ औसत इकॉनमी
टेस्ट 12 5 13575 36 3.13
एकदिवसीय - - - - -
टी२० - - - - -
प्रथम श्रेणी 90 27 42795 42.66 3.11
लिस्ट ए 74 20 11383 39.8 4.81
टी२० 74 22 44256 22.72 7.35


दुर्भाग्यवश हनुमा विहारी ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था। इसके बाद उनकी माता ने अकेले ही उनका पालन पोषण किया। विहारी की माँ हैदराबाद में एक वुमन क्लोथिंग स्टोर चलाती हैं। 

Hanuma Vihari Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

हनुमा विहारी ने केवल 17 वर्ष की आयु में हैदराबाद के लिए झारखण्ड के विरुद्ध प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। तब से हैदराबाद की बैटिंग लाइन अप के मध्य क्रम की रीढ़ बन चुके विहारी ने घरेलु क्रिकेट में 60 के औसत से रन बनाए हैं। 

Hanuma Vihari Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

हनुमा विहारी 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए। उन्मुक्त चंद की कप्तानी में भारत ने ये विश्व कप तो जीता लेकिन विहारी को वो प्रसिद्धि नहीं मिली जो उनके कई साथी खिलाड़ियों ने बटोरी। विश्व कप में खेले गए 6 मैचों में विहारी कुल 71 रन ही बना सके। इसके बाद लगातार दमदार घरेलु प्रदर्शनों के चलते और एमएसके प्रसाद के मुख्य चयनकर्ता बनने के कारण विहारी को फायदा मिला। प्रसाद ने आंध्र क्रिकेट में विहारी को काफी नज़दीकी से परखा और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। 

Hanuma Vihari Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

आईपीएल 2013 सीज़न के लिए सनराइज़र्स हैदराबाद ने हनुमा विहारी को अपनी टीम में शामिल किया। बल्ले के साथ हालाँकि विहारी कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के विरुद्ध मैच में गेंदबाज़ी ओपन करते हर विहारी ने खतरनाक क्रिस गेल को 1 रन पर ही चलता कर दिया और फिर नाबाद 46 रन भी बनाए। 2015 तक हनुमा विहारी एसआरएच की टीम में बने रहे।  

Hanuma Vihari Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

2017-18 की रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के लिए खेलते हुए हनुमा विहारी ने उड़ीसा के विरुद्ध अपनी पहली ट्रिपल सेंचुरी बनाई और 302 रन की नाबाद पारी खेली। रणजी के इस सीज़न में विहारी ने 6 मैचों में 94 के बेहतरीन औसत से सबसे ज़्यादा 752 रन बनाए। 

Hanuma Vihari Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

हनुमा विहारी ने 2018 में इंडिया A टीम के लिए खेला और अपना बेमिसाल प्रदर्शन बरक़रार रखा। भारत की राष्ट्रिय टीम में चयनित होने से पहले हनुमा विहारी ने प्रथम श्रेणी में 59.45 के औसत से रन बनाए जो विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। विहारी के बाद इस लिहाज़ से दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ आते हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने से पहले घरेलु क्रिकेट में 57.27 के औसत से रन बनाए थे।  

Hanuma Vihari Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

अगस्त 2018 में इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट सीरीज़ के अंतिम 2 मैचों के लिए हनुमा विहारी को हार्दिक पंड्या की जगह टीम में चुना गया। ओवल के मैदान पर टेस्टिंग परिस्थितियों में रविंद्र जडेजा के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए विहारी ने भारतीय टीम को 200 रन के पार पहुँचाया और एक फाइटिंग अर्धशतक बना कर सब को प्रभावित किया।   

Hanuma Vihari Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

पदार्पण टेस्ट में अर्धशतक के साथ ही विहारी ने गेंदबाज़ी में भी अपना कौशल दिखाया। इंग्लैंड के कप्तान जो रुट और एलेस्टर कुक शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे थे तब बतौर चेंज गेंदबाज़ विहारी को गेंद सौंपी गई। विहारी ने कमाल करते हुए पहले 125 रन पर बल्लेबाज़ी कर रहे जो रुट को हार्दिक पंड्या द्वारा बॉउंड्री पर कैच करा कर 259 रन की साझेदारी तोड़ी, और फिर अगली ही गेंद पर दूसरे शतकवीर एलेस्टर कुक को 147 रन पर ऋषभ पंत द्वारा विकेट के पीछे कैच आउट कराया। 

Hanuma Vihari Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

गड़े हनुमा विहारी को उनके परिवारजन और टीममेट्स कन्ना निकनेम से बुलाते हैं। कन्ना का अर्थ होता है मज़बूत और चपल - और ये दोनों ही खूबियां विहारी के व्यक्तित्व का हिस्सा है। 
Hanuma Vihari Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

Comments