Shubman Gill Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

पूरा नाम -

शुबमन गिल

जन्म - 8 सितंबर, 1999 फाजिल्का, पंजाब
प्रमुख टीमें - भारत, भारत अंडर -19, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब अंडर -16, पंजाब अंडर -19
भूमिका - सलामी बल्लेबाज
बैटिंग स्टाइल - राइट हैंड बैट
बॉलिंग स्टाइल - राइट-आर्म ऑफब्रेक

शुबमन गिल ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 3 एकदिवसीय मैचों में भारत के लिए 1 अर्धशतक के साथ 210 रन बनाए।  शुबमन गिल भारत की पारिवारिक बल्लेबाजी उत्पादन लाइन की नवीनतम विलक्षणता हैं। उन्होंने 2018 ICC U19 विश्व कप में 104.50 की औसत से 418 रनों के साथ ख्याति अर्जित की, जहां उन्होंने पृथ्वी शॉ के डिप्टी के रूप में कार्य किया और भारत के रिकॉर्ड चौथे विश्व खिताब में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी की।

शुबमन गिल के बल्लेबाज़ी कीर्तिमान:

बल्लेबाज़ी मैच रन सर्वश्रेष्ठ औसत 100 50
टेस्ट 2 161 50 53.66 0 1
एकदिवसीय 3 49 33 16.33 0 0
टी२० - - - - - -
प्रथम श्रेणी 25 2431 268 67.52 7 12
लिस्ट ए 58 2313 143 45.35 6 11
टी२० 51 1217 78 33.8 0 9

शुबमन गिल के गेंदबाज़ी कीर्तिमान:

गेंदबाज़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ औसत इकॉनमी
टेस्ट 2 - - - -
एकदिवसीय 3 - - - -
टी२० - - - - -
प्रथम श्रेणी 25 0 - - 5.16
लिस्ट ए 58 0 - - 4
टी२० 51 - - - -


एकदिवसीय पदार्पण - न्यूज़ीलैंड बनाम भारत हैमिलटन, 31 जनवरी, 2019


शुबमन गिल का जन्म 8 सितम्बर, 1999 को पंजाब के फजलीका नाम के छोटे से शहर में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूलिंग मानव मंगल स्मार्ट स्कूल से की। बचपन से ही शुबमन ने क्रिकेट के प्रति रूचि दिखाई जिसे उनके परिवार ने स्वीकार कर उन्हें उपयुक्त माहौल दिया। 

Shubman Gill Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

शुबमन गिल के क्रिकेटर बन पाने में उनके पिता की सबसे बड़ी भूमिका रही। उनके पिता खुद भी क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन पारिवारिक समस्याओं के कारण उन्हें खेती का मार्ग चुनना पड़ा। फजलीका में क्रिकेट की अच्छी सुविधा न होने के कारण शुबमन के पिता ने मोहाली में पंजाब क्रिकेट अकादमी के पास एक किराये का घर लिया और केवल 8 वर्ष की उम्र में शुबमन ने पीसीए में दाखिला लिया। 

Shubman Gill Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

शुबमन गिल का परिवार छोटा और एक दूसरे के काफी करीब है। उनकी माता का नाम कीरत गिल है और बहन शाहीन गिल हैं। शुबमन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी माता और बहन के साथ फोटो डालते रहते हैं। 
Shubman Gill Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

शुबमन ने केवल 11 वर्ष की आयु में ही अंडर-16 डिस्ट्रिक्ट मैच में पदार्पण किया और 5 पारियों में 330 रन बनाए। इसके बाद 2014 में गिल को पंजाब अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में खेलने का अवसर मिला और उन्होंने 351 रन ठोके जिसमें निर्मल सिंह के साथ की गई 587 रन की मैराथन साझेदारी भी थी। 
Shubman Gill Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में गिल ने दोहरा शतक बनाया और इसी प्रकार के प्रदर्शनों के चलते उन्हें 2013-14 और 2015-16 के लिए बेस्ट जूनियर क्रिकेटर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
Shubman Gill Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

2017 की विजय हज़ारे ट्रॉफी में शुबमन गिल ने विदर्भा के विरुद्ध अपना लिस्ट A पदार्पण किया और इसी साल भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुआ गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 पारियों में 351 रन बनाकर यूथ ओडीआई सीरीज़ में मैन ऑफ़ द सीरीज़ का अवार्ड जीता। 
Shubman Gill Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

2017 के अंत में बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में शुबमन ने अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण किया और अर्धशतक बनाया। 2018 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 124 के औसत से 372 रन बनाए और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने। पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने विश्व कप जीता और गिल उस टीम के उपकप्तान थे। 
Shubman Gill Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

2018 की आईपीएल नीलामी में शुबमन गिल के लिए कई टीमों में होड़ लगी हुई थी और उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ 80 लाख रूपए में अपनी टीम में शामिल किया। लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते केकेआर ने उन्हें 2019 और 2020 के आईपीएल सीज़नों में अपनी टीम में बरक़रार रखा। 
Shubman Gill Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

भारतीय क्रिकेट दिग्गज राहुल द्रविड़ ने शुबमन गिल के साथ अंडर-19 टीम में काफी समय बिताया और उन्हें लॉफ्टेड शॉट न खेलने की सलाह दी। गिल के लिए ये सलाह रामबाण साबित हुई और उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाए। 
Shubman Gill Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

शुबमन गिल के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली हैं। क्रिकेट के सभी पंडित आने वाले समय में गिल को ही कोहली का बतौर सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज़ उत्तराधिकारी भी मानते हैं। 
Shubman Gill Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

क्रिकेट के अलावा शुबमन गिल का सबसे पसंदीदा स्पोर्ट स्विमिंग है। इसके साथ ही गिल फीफा वीडियो गेम भी नियम से खेलते हैं और उनके फेवरेट फुटबॉलर नेमार हैं। 
Shubman Gill Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

शुबमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के प्यार के चर्चे खूब ज़ोरो पर हैं। दोनों को कई मौको पर एक दुसरे के सोशल मीडिया हैंडल्स पर कमेंट करते देखे जाता है और हाल ही में जब शुबमन गिल ने इंस्टाग्राम पर "I Spy" नाम का ठीक वही कैप्शन यूज़ किया जो कुछ दिन पहले सारा ने किया था तो फैंस ने जमकर दोनों को ट्रोल किया।
Shubman Gill Records & Statistics Hindi | Indian Cricket


Comments