Washington Sundar Records & Statistics Hindi | Indian Cricket


Washington Sundar Records & Statistics Hindi | Indian Cricket

पूरा नाम -

वाशिंगटन सुंदर

जन्म - 5 अक्टूबर 1999, चेन्नई, तमिलनाडु
प्रमुख टीमें - भारत, इंडिया ए, इंडिया सी, इंडिया रेड, इंडिया अंडर -19, इंडियन बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन, जोन्स टुटी पैट्रियट्स, मद्रास रबर फैक्ट्री, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, तमिलनाडु
भूमिका - गेंदबाजी ऑलराउंडर
बल्लेबाजी शैली - बाएं हाथ के बल्लेबाज़
बॉलिंग स्टाइल - राइट-आर्म ऑफब्रेक

वाशिंगटन सुन्दर ने भारत के लिए 1 एकदिवसीय और 23 टी२० मैचों में कुल 20 विकेट लिए हैं। अपने पिता द्वारा अपने गुरु को धन्यवाद देने के निशान के रूप में पीडी वाशिंगटन के नाम पर "वाशिंगटन" नाम से विख्यात, सुंदर ने आयु-समूह स्तर से अंडर -19 स्तर तक और तमिलनाडु से राइजिंग पुणे सुपरजायंट (आरपीएस) तक टीमों के लिए क्रिकेट खेला है। एक 18 वर्षीय के रूप में, वह उन क्रिकेटरों के एक समूह में से एक थे, जिन्हें भारत की अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

वाशिंगटन सुन्दर के बल्लेबाज़ी कीर्तिमान:

बल्लेबाज़ी मैच रन सर्वश्रेष्ठ औसत 100 50
टेस्ट - - - - - -
एकदिवसीय 1 - - - - -
टी२० 23 26 14* 6.5 0 0
प्रथम श्रेणी 12 532 159 31.29 1 2
लिस्ट ए 39 427 45 20.33 0 0
टी२० 76 760 54* 23.75 0 2

वाशिंगटन सुन्दर के गेंदबाज़ी कीर्तिमान:

गेंदबाज़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ औसत इकॉनमी
टेस्ट - - - - -
एकदिवसीय 1 1 1/65 65 6.5
टी२० 23 19 3/22 27.73 6.93
प्रथम श्रेणी 12 30 6/87 26.93 2.78
लिस्ट ए 39 24 2/20 46.83 4.61
टी२० 76 62 3/10 25.77 6.57

एकदिवसीय पदार्पण - भारत बनाम श्रीलंका मोहाली, 13 दिसंबर, 2017
टी20 पदार्पण - भारत बनाम श्रीलंका मुंबई, 24 दिसंबर, 2017


Top Facts about Washington Sundar - 

1. वाशिंटन सुन्दर ने केवल 18 वर्ष की उम्र में भारत के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ पदार्पण किया। सुन्दर से कम उम्र में भारत के लिए खेलने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, मनिंदर सिंह, हरभजन सिंह, पार्थिव पटेल, लक्ष्मी रत्न शुक्ला और चेतन शर्मा हैं। 

2. सुन्दर का नाम उनके पिता ने "वाशिंगटन" अमेरिका की कैपिटल पर नहीं बल्कि अपने गुरु पी डी वाशिंगटन के ऊपर रखा था। सुन्दर का जन्म 5 अक्टूबर 1999 को चेन्नई में हुआ और उन्होंने 11 साल की उम्र में सेकंड डिवीज़न लीग में क्रिकेट खेलना शुरू किया। 
3. वाशिंगटन सुन्दर ने क्रिकेट की शुरुआत एक विकेटकीपर बल्लेबाज़ के रूप में की थी लेकिन उनकी स्कूल टीम ने अंडर 13 की टीम में दूसरे विकेटकीपर को चुन लिया जिसके चलते सुन्दर ने ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी का रुख किया।  
4. बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाहिने हाथ से गेंदबाजी करने वाला ये क्रिकेटर जब महज 4 साल का था तो परिवार को उनकी परेशानी का पता चला। मां कई डॉक्टरों के पास ले गई। कई अस्पतालों में इलाज हुआ लेकिन फिर पता चला कि ये बीमारी ठीक नहीं हो सकती।
5. एक कान से ही सुन पाने के कारण वाशिंगटन सुन्दर को अक्सर फील्डिंग के दौरान कठिनाई होती है लेकिन वे कहते हैं की उनके साथी खिलाड़ी कभी उन्हें इसका अहसास नहीं होने देते। 
6. केवल 13 वर्ष की उम्र में वाशिंगटन सुन्दर ने प्रतिष्ठित एमआरएफ पेस अकेडमी में ट्रेनिंग शुरू की और इतनी कम उम्र में उच्च स्तर की तेज़ गेंदबाज़ी के सामने अपने बल्लेबाज़ी कौशल से सबको प्रभावित किया। जल्द ही सुन्दर को तमिल नाडु के फर्स्ट डिवीज़न क्रिकेट में खेलने का मौका मिल गया। 
7. सुन्दर के क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा लम्हा तब आया जब केवल 15 वर्ष की उम्र में ही उन्हें 2014 अंडर 19 विश्व कप टीम में चयनित किया गया। इसके 2 साल बाद, 2016 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में वाशिंगटन सुन्दर ने टीम को फाइनल तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। 
8. अंडर 19 स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के चलते 2016 में तमिल नाडु ने वाशिंगटन सुन्दर को प्रथम श्रेणी में पदार्पण करने का मौका दिया। हालाँकि इस मैच में सुन्दर को विकेट तो नहीं मिला लेकिन दूसरी पारी में कठिन पिच पर ओपनिंग करते हुए उनके द्वारा खेली गयी 40 रनों की मज़बूत पारी ने ध्यान आकर्षित ज़रूर किया। 


Comments