Nitish Rana Records & Statistics Hindi | Indian Cricket


Nitish Rana Records & Statistics Hindi | Indian Cricket


पूरा नाम -

नीतीश राणा

जन्म - 27 दिसंबर, 1993, दिल्ली
प्रमुख टीमें - दिल्ली, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस
भूमिका - मध्य क्रम के बल्लेबाज
बल्लेबाजी शैली - बाएं हाथ के बल्लेबाज़
बॉलिंग स्टाइल - राइट-आर्म ऑफब्रेक

एक ऐसा करियर जिसमें गिरने की धमकी दी गई थी, 2017 के सफल आईपीएल अभियान द्वारा पुनर्जीवित किया गया। इससे निश्चित रूप से दिल्ली के बल्लेबाज नीतीश राणा भारतीय क्रिकेट में सबसे चमकदार संभावनाओं में से एक बनकर उभरे।

नितीश राणा के बल्लेबाज़ी कीर्तिमान:

बल्लेबाज़ी मैच रन सर्वश्रेष्ठ औसत 100 50
टेस्ट - - - - - -
एकदिवसीय - - - - - -
टी२० - - - - - -
प्रथम श्रेणी 38 2266 174 41.2 6 9
लिस्ट ए 51 1542 107 37.6 2 9
टी२० 110 2462 97 27.05 0 17

नितीश राणा के गेंदबाज़ी कीर्तिमान:

गेंदबाज़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ औसत इकॉनमी
टेस्ट - - - - -
एकदिवसीय - - - - -
टी२० - - - - -
प्रथम श्रेणी 38 15 2/1 46.6 3.04
लिस्ट ए 51 31 3/36 28.7 4.52
टी२० 110 26 4/17 21.26 7.1


आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले दिल्ली के बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज़ नितीश राणा के बारे में आइए जानते हैं कुछ दिलचस्प फैक्ट्स -

1. नितीश राणा का जन्म 27 दिसंबर, 1996 को दिल्ली के एक मध्य वर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता दारा सिंह राणा एक कॉलेज में गणित के प्रोफेसर थे और उनकी माता का नाम सतीश राणा है। 

2. नितीश राणा के बड़े भाई आशीष राणा हैं जो अक्सर उनके और अन्य भारतीय क्रिकेटरों के साथ देखे जाते हैं। आशीष ने नितीश को क्रिकेट में बढ़ावा देने में अहम् भूमिका निभाई। 

3. 2016 में नितीश राणा ने अवार्ड विजेता इंटीरियर डिज़ाइनर, दिल्ली की साँची मरवाह को डेट करना शुरू किया और 2019 में दोनों ने शादी कर ली। 

4. घरेलु क्रिकेट में नितीश राणा ने अपनी शुरुआत 2013 विजय हज़ारे ट्रॉफी के फाइनल मैच में दिल्ली के लिए असम के विरुद्ध की। हालाँकि नितीश इस मैच में केवल 9 रन ही बना सके लेकिन दिल्ली को 75 रन से विजय प्राप्त हुई। 

5. आईपीएल 2015 में सबसे पहले नितीश राणा को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख में खरीदा लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ। 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ नितीश ने अपना डेब्यू किया और 9 रन के स्कोर पर युजवेंद्र चहल ने उन्हें चलता कर दिया। 

6. 2016 के ही आईपीएल सीज़न में नितीश राणा का पहला अर्धशतक गुजरात लायंस के खिलाफ मैच में आया। ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए राणा ने मात्र 36 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। 

7. आईपीएल 2018 की नीलामी में नितीश राणा के लिए टीमों में होड़ लगी हुई थी। जिसका फायदा भी राणा को हुआ, और कोलकाता नाइट राइडर्स की नामी टीम ने उन्हें 3 करोड़ 40 लाख की भारी राशि में खरीदा। राणा ने भी अपनी उपयोगिता बल्ले, गेंद और फील्ड में बखूबी साबित की और तब से वे कोलकाता की टीम में ही बने हुए हैं। 

8. नितीश राणा के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और गौतम गंभीर हैं। जब राणा छोटे थे तो सौरव गांगुली के आउट हो जाने पर रोने लग जाया करते थे!

9. नितीश राणा की सबसे पसंदीदा हीरोइन कटरीना और दीपिका हैं। ये अलग बात है की आईपीएल में ये दोनों अभिनेत्रियां ही रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की एम्बेसडर रही, लेकिन नितीश के क्रिकेट में प्रवेश से पहले ही दोनों ने आईपीएल से दूरी बना ली। 

10. 2018 आईपीएल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के डिविलियर्स और कोहली जमकर कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज़ों की क्लास ले रहे थे। ऐसे में नितीश राणा ने पहले डिविलियर्स को आउट किया और फिर कोहली को क्लीन बोल्ड कर मैच का रुख बदल दिया। लेकिन कोहली को आउट कर राणा इतने जोश में आ गए की कोहली को ही गरिया बैठे! मैच के बाद कोहली ने चौंकाते हुए राणा को अपना बल्ला गिफ्ट किया और उनकी प्रशंसा भी की। हालाँकि राणा अभी तक भारत के लिए पदार्पण नहीं कर पाए हैं और ज्ञात रहे कोहली भी जल्दी भुला देने वाले व्यक्तित्व के स्वामी नहीं हैं। 

11. इस बात को तो सब जानते हैं की नितीश राणा बेहद आक्रामक स्वभाव के बल्लेबाज़ हैं। 2015-16 की सईद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में नितीश राणा ने दिल्ली के लिए ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए 21 छक्के मारे। 

12. मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल में शुरुआत करने का फायदा नितीश राणा को रिकी पोंटिंग सरीखे कोच के रूप में मिला। पोंटिंग ने राणा को सलाह दी कि वे अपनी बैकलिफ्ट ऊपर करें और जिस समय गेंदबाज़ गेंद फेंकने वाला हो तब तक अपनी बैकलिफ्ट पूरी तरह ऊपर रख चुके हों ताकि गेंद पर आक्रमण करने में समय न लगे। राणा इस सलाह को अपनी सफलता के लिए कारगर मानते हैं और पोंटिंग को इसका श्रेय देते हैं। 

Comments