Ollie Pope Records & Statistics Hindi | England Cricket


Ollie Pope Records & Statistics Hindi | England Cricket


पूरा नाम -

ओलिवर जॉन डगलस पोप

जन्म - 2 जनवरी 1998 को चेल्सिया, मिडलसेक्स
प्रमुख टीमें - इंग्लैंड, इंग्लैंड ए, इंग्लैंड अंडर-19, सरे
भूमिका - मध्य क्रम के बल्लेबाज
बैटिंग स्टाइल - राइट हैंड बैट
क्षेत्ररक्षण स्थिति - विकेटकीपर
शिक्षा - क्रेन स्कूल, सरे

ओली पोप इंग्लैंड के प्रतिभाशाली युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ हैं। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने अब तक कुल 11 टेस्ट मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ कुल 633 रन बनाए हैं और 14 कैच लपके हैं।

ओली पोप के बल्लेबाज़ी कीर्तिमान:

Batting Mat Runs HS Ave 100 50
Tests 11 633 135* 42.2 1 5
First-class 41 2960 251 56.92 9 12
List A 28 751 93* 37.55 0 5
T20s 36 736 48 28.3 0 0

ओली पोप के गेंदबाज़ी कीर्तिमान:

Bowling Mat Wkts BBI Ave Econ
Tests 11 - - - -
First-class 41 - - - -
List A 28 - - - -
T20s 36 - - - -

टेस्ट पदार्पण - इंग्लैंड बनाम भारत लॉर्ड्स, 9 अगस्त, 2018

ओली पोप के जल्द ही एक टी२० विशेषज्ञ बल्लेबाज़ से ले कर चैंपियनशिप में रनों का अम्बार लगाने तक के बदलाव ने राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें भारत के खिलाफ 2018 की गर्मियों में टेस्ट पदार्पण करने का मौका मिला। केवल 15 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके पोप के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी करना एक बड़ी चुनौती था। उन्होंने केवल दो टेस्ट खेले, लेकिन एक छाप छोड़ने में सफल रहे, और सीजन के अंत में उन्होंने सरे के खिताब जीतने वाले सीजन में 70.43 की औसत से 986 रन का योगदान दिया था, जिसमें द ओवल में यॉर्कशायर के खिलाफ नाबाद 158 रन की शानदार पारी शामिल थी। साथ ही सीमित ओवरों के प्रारूप में महत्वाकांक्षा की कुछ झलकियाँ भी देखने को मिली।

Comments