Riyan Parag Records & Statistics Hindi | Rajasthan Royals (RR)

Riyan Parag Records & Statistics Hindi | Rajasthan Royals (RR)

पूरा नाम -

रियान पराग

जन्म - 10 नवंबर, 2001, गुवाहाटी, असम
प्रमुख टीमें - असम, असम अंडर -16, असम अंडर -19, भारत अंडर -19, राजस्थान रॉयल्स
भूमिका - शीर्ष क्रम के बल्लेबाज
बैटिंग स्टाइल - राइट हैंड बैट
बॉलिंग स्टाइल - लेगब्रेक

रियान पराग आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले प्रतिभशाली युवा बल्लेबाज़ हैं जो असम प्रदेश से आते हैं। आईपीएल 2020 नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को 20 लाख की राशि में खरीदा। रियान ने 13 प्रथम श्रेणी, 24 लिस्ट ए और 24 टी२० मैचों में 1 शतक और 11 अर्धशतकों के साथ 1670 रन बनाए हैं और 47 विकेट लिए हैं। 

रियान पराग के बल्लेबाज़ी कीर्तिमान:

बल्लेबाज़ी मैच रन सर्वश्रेष्ठ औसत 100 50
टेस्ट - - - - - -
एकदिवसीय - - - - - -
टी२० - - - - - -
प्रथम श्रेणी 13 659 123 31.38 1 4
लिस्ट ए 24 541 82 25.76 0 3
टी२० 36 556 63* 21.38 0 4

रियान पराग के गेंदबाज़ी कीर्तिमान:

गेंदबाज़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ औसत इकॉनमी
टेस्ट - - - - -
एकदिवसीय - - - - -
टी२० - - - - -
प्रथम श्रेणी 13 14 3/60 43 4.09
लिस्ट ए 24 22 4/27 30.72 5.04
टी२० 36 11 3/30 36.09 7.13

16 साल की उम्र में, रियान पराग पहले से ही विश्व कप पदक विजेता थे, जिन्होंने 2018 विश्व कप में भारत की सफल अंडर -19 जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जनवरी, 2017 में असम के लिए अपना ट्वेंटी 20 पदार्पण करने वाले, रियान, जो एक दाहिने हाथ के बल्लेबाज हैं और उपयोगी लेग ब्रेक गेंदबाजी कर सकते हैं, को जल्द ही न्यूजीलैंड में 2018 अंडर -19 विश्व कप के लिए टीम में स्थान दिया गया।

विश्व कप की सफलता एक और सफल विदेशी आउटिंग से पहले थी, इस बार खेल के रेड-बॉल प्रारूप में, जब भारतीय कॉल्ट्स ने 2-टेस्ट सीरीज़ में अपने अंग्रेजी समकक्षों को ध्वस्त कर दिया था। केवल 15 वर्ष की उम्र में, पराग ने पहले अनौपचारिक टेस्ट की दोनों पारियों में अर्द्धशतक सहित तीन अर्धशतक जड़े, स्मारकीय सफलता में अपनी भूमिका निभाई। 2019 की नीलामी में एक आईपीएल अनुबंध हुआ जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदा। अभी भी कच्चे लेकिन प्रतिभाशाली, रियान ने कुछ ही आईपीएल पारियों में दिखाया है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा खेल खेलने का दम रखते हैं। 


रियान पराग का जन्म 10 नवम्बर, 2001 को असम के गुवाहाटी शहर में हुआ। रियान के पिता पराग दास पूर्व स्टेट लेवल क्रिकेटर हैं। उनकी माता मिठू बरुआह दास राष्ट्रीय स्तर की स्विमर रह चुकी हैं। 


रियान की प्रतिभा इतनी उज्जवल थी की केवल 12 साल की उम्र में उन्हें असम की अंडर-19 टीम में चुन लिया गया था। 13 साल के रियान ने अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण भी कर लिया। ये सच है की असम की टीम काफी कमज़ोर थी लेकिन फिर भी महज़ 13 साल में अंडर-19 क्रिकेट खेलना रियान की प्रतिभा को दर्शाता है।   
2016-17 का प्रथम श्रेणी सीज़न रियान पराग के लिए शानदार रहा और उन्होंने दोहरा शतक भी जड़ दिया। इसके बाद हुई अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में भी रियान ने अपना फॉर्म बरक़रार रखते हुए केवल 4 पारियों में 207 रन बनाए।

रियान पराग ने केवल 15 वर्ष की उम्र में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के विरुद्ध खेलते हुए युथ टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक केवल 33 गेंदों में बनाया। सबसे तेज़ अर्धशतक का रिकॉर्ड वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम है जिन्होंने 2007 में श्रीलंका के खिलाफ केवल 32 गेंदों में ये कर दिखाया था।  

केवल 16 वर्ष की आयु में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल रहे रियान पराग को विजेता टीम का हिस्सा होने का सौभाग्य मिला। हालाँकि इस विश्व कप के हीरो शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, मनजोत बिस्ला, नगरकोटी और शिवम् मावि थे लेकिन रियान ने भी कई महत्वपूर्व योगदान दिए।  
2019 के आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स टीम की नज़र रियान पराग पर पड़ी और उन्हें 20 लाख रूपए में टीम में शामिल कर लिया। पराग ने भी कई अच्छे प्रदर्शन किए और 2020 के सीज़न में भी वे इसी राशि के साथ राजस्थान रॉयल्स में बरक़रार हैं। 
महेंद्र सिंह धोनी ने जब भारत के लिए अपना पदार्पण किया तब रियान पराग केवल 3 साल के थे। पराग धोनी को क्रिकेट में अपना आदर्श मानते हैं। आईपीएल के अपने पहले मैच में ही रियान पराग को धोनी के विरुद्ध खेलने का अवसर मिला और धोनी ने उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट भी किया। पराग जब 6 साल के थे तब उन्हें धोनी के साथ ये फोटो खिचवाने का मौका मिला था। 


हालाँकि रियान पराग अब बालिग़ हो चुके हैं लेकिन वो अब भी अपने बचपन के सॉफ्ट टॉयज से बहुत लगाव रखते हैं। और क्रिकेट के लिए उन्हें जहाँ भी जाना पड़ता है वे अपने ये खिलौने हमेशा अपने साथ रखते हैं।



Comments