जय हिन्द दोस्तों। टी२० क्रिकेट को गेंदबाज़ों की मौत माना जाता है। बहुत कम ही गेंदबाज़ टी२० क्रिकेट में मेडेन ओवर डाल पाते हैं। इस वीडियो में हम देखेंगे आईपीएल में सबसे ज़्यादा मेडेन ओवर डालने वाले TOP 10 गेंदबाज़ -
1. प्रवीण कुमार एक समय पर भारत के सबसे टैलेंटेड स्विंग गेंदबाज़ माने जाते थे। ऑस्ट्रेलिया की सीबी सीरीज़ फाइनल में उनका प्रदर्शन आज भी सबको याद है। आईपीएल में भी प्रवीण कुमार ने कई सालों तक बेमिसाल प्रदर्शन करते हुए सबसे ज़्यादा 14 मेडेन ओवर डाले।
2. भारतीय क्रिकेट में आने वाले शायद सबसे प्रतिभाशाली आलराउंडरों में से एक, इरफ़ान पठान ने आईपीएल में बहुत सी टीमों के लिए खेला। हालाँकि आईपीएल में इरफ़ान की इकॉनमी तो बहुत उम्दा नहीं थी लेकिन मेडेन ओवर डालने के लिहाज़ से वे 10 मेडेन डाल इस सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं।
3. धवल कुलकर्णी आईपीएल के उन तेज़ गेंदबाज़ों में से हैं जो लगातार सालों से बिना किसी लाइमलाइट में आए प्रदर्शन करते आ रहे हैं। आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले कुलकर्णी 8 मेडेन ओवर डाल हमारी लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं।
4. सीमित ओवर क्रिकेट खेलने वाले विश्व के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ों में से एक लसिथ मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में एक लम्बे अरसे तक ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। यॉर्कर के इस बादशाह ने आईपीएल में कुल 8 मेडेन ओवर डाले।
5. संदीप शर्मा कई सालों से अपनी मध्य गति की सीमित क्षमता के साथ आईपीएल में प्रदर्शन करते रहे हैं। सनराइज़र्स हैदराबाद के इस गेंदबाज़ ने भी आईपीएल में कुल 8 मेडेन ओवर फेंकें हैं।
6. इस सूची में अगले नंबर पर आते हैं सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार। कई आईपीएल सीज़नों में नंबर 1 गेंदबाज़ रहे भुवनेश्वर ने भी अब तक आईपीएल में कुल 8 मेडेन ओवर डाले हैं।
7. एक समय पर विश्व क्रिकेट में नंबर 1 तेज़ गेंदबाज़ रहे "स्टेन गन" डेल स्टेन ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के लिए खेलते हुए आईपीएल में 7 मेडेन ओवर डाले हैं और वे हमारी सूची में 7 नंबर पर आते हैं।
8. इस लिस्ट में पहले स्पिन गेंदबाज़, दिल्ली के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने आईपीएल में दिल्ली फ्रैंचाइज़ी के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 मेडेन ओवर डाले हैं।
9. लिस्ट में दूसरे स्पिनर, हरभजन सिंह ने चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए सालों तक आईपीएल में खेला और 6 मेडेन ओवर डाल कर हमारी सूची में 9वें स्थान पर आते हैं।










Comments
Post a Comment