पूरा नाम -
इशान प्रणव कुमार पांडे किशन
जन्म - 18 जुलाई 1998, पटना, बिहार
प्रमुख टीमें - बिहार, गुजरात लायंस, इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया ब्लू, इंडिया
अंडर-19, इंडियन बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन, झारखंड, झारखंड अंडर-19, मुंबई
इंडियंस, रेस्ट ऑफ इंडिया
भूमिका - विकेटकीपर बल्लेबाज
बल्लेबाजी शैली - बाएं हाथ के बल्लेबाज़
क्षेत्ररक्षण स्थिति - विकेटकीपर
ईशान किशन ने 44 प्रथम श्रेणी, 72 लिस्ट ए और 82 टी२० मैचों में 10 शतक और 35 अर्धशतकों के साथ कुल 6899 रन बनाए हैं और 214 कैच, 22 स्टंपिंग को अंजाम दिया है।
ईशान किशन के बल्लेबाज़ी कीर्तिमान:
| बल्लेबाज़ी | मैच | रन | सर्वश्रेष्ठ | औसत | 100 | 50 |
| टेस्ट | - | - | - | - | - | - |
| एकदिवसीय | - | - | - | - | - | - |
| टी२० | - | - | - | - | - | - |
| प्रथम श्रेणी | 44 | 2665 | 273 | 37.53 | 5 | 15 |
| लिस्ट ए | 72 | 2334 | 139 | 36.46 | 3 | 12 |
| टी२० | 82 | 1900 | 113* | 25.67 | 2 | 8 |
ईशान किशन के गेंदबाज़ी कीर्तिमान:
| गेंदबाज़ी | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ | औसत | इकॉनमी |
| टेस्ट | - | - | - | - | - |
| एकदिवसीय | - | - | - | - | - |
| टी२० | - | - | - | - | - |
| प्रथम श्रेणी | 44 | 0 | - | - | 3.5 |
| लिस्ट ए | 72 | - | - | - | - |
| टी२० | 82 | - | - | - | - |
ईशान किशन से जुड़े तथ्य:
1. ईशान का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार के पटना शहर के प्रणव कुमार पांडे और सुचित्रा सिंह के घर में हुआ। ईशान के पिता प्रणव पेशे से एक बिल्डर हैं।
2. ईशान केवल 7 वर्ष के थे जब उन्होंने अलीगढ में आयोजित स्कूल वर्ल्ड कप में अपने स्कूल की कप्तानी की। हालाँकि उनकी टीम सुपर 8 स्टेज से ही बाहर हो गई थी।
3. ईशान प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी थे। लेकिन क्रिकेट के कड़े रूटीन के चलते वे पढाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे और अटेंडेंस कम होने के कारण उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ गया।
4. ईशान ने अपना क्रिकेट बिहार प्रदेश के लिए शुरू किया था। लेकिन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के बीच चलते विवाद के कारण बिहार ने अपना अस्तित्च गँवा दिया। इसके बाद मजबूरन ईशान को झारखण्ड का रुख करना पड़ा और वे झारखण्ड की अंडर 19 टीम में शामिल हो गए।
5. क्रिकेट में ईशान सबसे अधिक महेंद्र सिंह धोनी और एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते हैं। कई मौको पर ईशान धोनी की तरह ही विकेटकीपिंग स्टाइल को दर्शाते भी नज़र आते हैं, और उनकी बाएं हाथ की बल्लेबाज़ी में आक्रामकता गिलक्रिस्ट से प्रेरित हो सकती है।
6. अंडर-19 विश्व कप में हमेशा ही भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करती रही है। और 2016 के विश्व कप में भी ईशान किशन की कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन हेटमेयर की वेस्टइंडीज़ की टीम से पराजित हो गई। बतौर बल्लेबाज़ ईशान के लिए विश्व कप बेहद ख़राब रहा और 6 पारियों में वे केवल 73 रन ही बना सके।
7. 17 वर्ष की उम्र में ही ईशान किशन ने खुद को पहली बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी में पाया। तेज़ रफ़्तार गाड़ी चला रहे ईशान ने एक ऑटो को उड़ा दिया और इसके बाद ईशान और उनके पिता को सड़क पर मौजूद लोगों के साथ लड़ने का भी दोषी पाया गया था।
8. 2016 में सबसे पहले गुजरात लायंस ने ईशान किशन को आईपीएल नीलामी में 35 लाख रूपए में खरीदा था। लेकिन ईशान के पहले 2 सीज़न कुछ ख़ास नहीं रहे और 16 पारियों में वे केवल 319 रन ही बना सके। लेकिन 2018 के आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने सब को चौंकाते हुए ईशान किशन को 6 करोड़ 20 लाख की बड़ी राशि में अपनी टीम शामिल किया।
9. 2017 के आईपीएल में ओपनिंग करते हुए ईशान किशन ने अर्धशतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज़ होने का कीर्तिमान अपने नाम किया। ईशान ने ड्वेन स्मिथ के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए 40 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली।
10. 2016 के खराब अंडर 19 विश्व कप के बाद रणजी ट्रॉफी में ईशान ने बेमिसाल बल्लेबाज़ी करते हुए 57 के औसत से 799 रन बनाए। दिल्ली के खिलाफ मैच में ईशान किशन ने 273 रन की मैराथन पारी खेली और झारखण्ड के लिए रणजी में सर्वश्रेठ स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
11. ईशान किशन की गर्लफ्रेंड 2017 फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रही मॉडल अदिति हुंडिया हैं और दोनों की सोशल मीडिया पर वायरल होती तसवीरें अक्सर सुर्ख़ियों में रहती हैं।












Comments
Post a Comment