आइए देखते हैं आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए धमाकेदार ओपनिंग करने वाले कर्नाटका के देवदत्त पडिक्कल के बारे में दस ऐसे फैक्ट्स जो आप नहीं जानते होंगे -
1. पडिक्कल का जन्म केरला के एक छोटे से गाँव एडाप्पल में हुआ था। 11 साल की उम्र में पडिक्कल बेंगलुरु चले आये और तभी से उन्होंने कर्नाटका इंस्टिट्यूट ऑफ़ क्रिकेट में ट्रेनिंग लेना शुरू किया।
2. बचपन से ही पडिक्कल के क्रिकेट हीरो राहुल द्रविड़ रहे और संयोगवश द्रविड़ और पडिक्कल दोनों ही कर्नाटका प्रदेश के लिए खेले। यहाँ तक कि राहुल द्रविड़ और देवदत्त पडिक्कल, दोनों का स्कूल भी एक ही था - सेंट जोसफ बोएज़ स्कूल। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज़ होने के कारण पडिक्कल गौतम गंभीर को भी खेलते देखना पसंद करते हैं।
3. 2017 के कर्नाटका प्रीमियर लीग में पडिक्कल को बेलारी टस्कर्स के लिए खेलने के लिए चुना गया और बेंगलुरु ब्लास्टर्स के विरुद्ध उन्होंने ओपनिंग करते हुए ताबड़तोड़ 72 रनों की पारी खेली और उस सीज़न इमर्जिंग प्लेयर का अवार्ड भी जीता।
4. 2018-19 की अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में बेमिसाल प्रदर्शन के चलते देवदत्त पडिक्कल को कर्नाटका स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड दिया। पडिक्कल ने 829 रन बनाए और चौथे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ के रूप में सीज़न ख़त्म किया।
5. अपने पहले कम्पलीट डॉमेस्टिक सीज़न में देवदत्त पडिक्कल ने सभी फॉर्मैट्स मिलाकर कर्नाटका के लिए सबसे ज़्यादा 1838 रन बनाए। इसके बाद पडिक्कल ने अकेले विजय हज़ारे ट्रॉफी और सय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में कर्नाटका के टोटल रन्स का 42.7 और 36.13 का योगदान दिया।
6. 2019-20 की सय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज़्यादा - 33 छक्के जड़ते हुए 580 रन बनाए और कर्नाटका की ट्रॉफी जीत में कारगर साबित हुए।
7. घरेलु क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के चलते देवदत्त पडिक्कल पिछले साल हुई दियोधर ट्रॉफी में पहली बार इंडिया ए के लिए चुने गए।
8. क्रिकेट के अलावा पडिक्कल की फुटबॉल में भी अच्छी खासी रूचि है और इंग्लिश प्रीमियर लीग में वे हमेशा अपनी पसंदीदा टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड को खेलते हुए देखते हैं। पडिक्कल अक्सर मैदान पर और वीडियो गेम्स में फुटबॉल भी खेलते हैं।
9. देवदत्त पडिक्कल ने अपने प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए, टीट्वंटी और आईपीएल डेब्यू में अर्धशतक के साथ शुरुआत करने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया।
10. बल्लेबाज़ी में फ्लेमबॉएंस के साथ ही पडिक्कल एक उपयोगी ऑफ स्पिनर भी हैं और अक्सर बड़ी पार्टनरशिप तोड़ने में सफल रहते हैं।











Comments
Post a Comment