Top facts about Prithvi Raj Yarra in Hindi | पृथ्वी राज यार्रा की कहानी | Prithvi Raj Yarra Biography

चोटिल भुवनेश्वर कुमार के आईपीएल 2020 से बाहर होने के चलते सनराइज़र्स हैदराबाद ने पृथ्वी राज यार्रा को अपनी टीम में शामिल किया। आइए जानते हैं पृथ्वी राज यार्रा के बारे में कुछ दिलचस्प फैक्ट्स -


1. पृथ्वी राज यार्रा का यह पहला आईपीएल सीज़न नहीं है। 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने यार्रा को 20 लाख में खरीदा था, लेकिन केवल 2 मैचों में बुरी तरह से पिटने के बाद उन्हें टीम से निकाल दिया गया था। 


2. सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ डेब्यू करने वाले पृथ्वी राज यार्रा ने डेविड वार्नर को डंडे उड़ाते हुए क्लीन बोल्ड किया। हालाँकि तब तक वार्नर और बेरस्टो ने 131 रन की साझेदारी कर मैच एक तरफ़ा बना दिया था। 


3. आंध्रा के लिए खेलते हुए पृथ्वी राज यार्रा ने लगातार पांच प्रथम श्रेणी पारियों में 3 विकेट हॉल लिए और सीज़न को 21.51 के शानदार गेंदबाज़ी औसत के साथ 39 विकेट लेकर ख़त्म किया। 


4. लिस्ट ए क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट, विजय हज़ारे ट्रॉफी के क्वार्टरफईनल मुकाबले में पृथ्वी राज यार्रा को डेब्यू करने का अवसर मिला। हालाँकि आंध्रा ये मैच हैदराबाद से हार गया लेकिन युवा पृथ्वी ने दो विकेट लेकर प्रभावित किया। 

5. पृथ्वी के करियर के सबसे अच्छे तीन दिन वो थे जब 2018 के इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने ट्रेनिंग करने के लिए पृथ्वी राज यार्रा को चुना। ये अपने आप में पृथ्वी की काबिलियत साबित करने वाला मौका था। 



Comments