जय हिन्द दोस्तों। 2008 में शुरू हुआ आईपीएल टी२० क्रिकेट का विश्व का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। आक्रामक बल्लेबाज़ी और लम्बे छक्कों के लिए मशहूर आईपीएल में किस बल्लेबाज़ ने सबसे ज़्यादा छक्के मारे हैं, आइए देखते हैं पूरी लिस्ट -
1. इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए की क्रिस गेल आईपीएल खेलने वाले सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ रहे हैं। 41 वर्ष की उम्र में भी घातक क्रिस गेल ने आईपीएल में अब तक 6 शतकों के साथ कुल 349 छक्के मारे हैं।
2. "मिस्टर 360" के नाम से मशहूर रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के एबीडी 167 मैचों में 233 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर आते हैं। डिविलियर्स ने 40 के औसत के साथ आईपीएल में 3 शतक बनाते हुए 4700 से ज़्यादा रन भी बनाए हैं।
3. चेन्नई के "थाला" महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। हालाँकि पिछले कुछ समय से लगातार ख़राब फॉर्म के लिए धोनी आलोचना का सामना कर रहे हैं, लेकिन 2008 से लगातार आईपीएल के हीरो धोनी ने 204 मैचों में 216 छक्के जड़े हैं और निचले क्रम में 41 के औसत से 4600 से अधिक रन भी बनाए हैं।
4. "हिटमैन" रोहित शर्मा लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। आईपीएल में 10 सालों से ज़्यादा मुंबई से जुड़े रोहित ने 197 मैचों में 209 छक्के मारे हैं और 1 शतक के साथ 5000 से अधिक रन भी बनाए हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई की टीम ने सबसे ज़्यादा बार आईपीएल खिताब जीता है।
5. विश्व क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज़ और भारत समेत आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में 200 छक्कों के साथ 5वें नंबर पर आते हैं। विराट ने 2008 से आरसीबी के लिए खेलते हुए 190 मैचों में 38 के औसत के साथ 5800 से अधिक रन बनाए हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश वे एक भी आईपीएल सीज़न जीत नहीं पाए हैं।
6. आईपीएल इतिहास में सबसे तेज़ 5000 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज़ और सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान - डेविड वार्नर इस लिस्ट में छठे नंबर पर आते हैं। केवल 139 मैचों में वार्नर ने 194 छक्के जड़े हैं और 43 के बेहतरीन औसत के साथ 4 शतक भी बनाए हैं।
7. मुंबई इंडियंस के सबसे महत्वपूर्ण विदेशी खिलाड़ी, बेहद आक्रामक शैली के आलराउंडर और उपकप्तान कीरोन पोलार्ड ने 161 मैचों में 194 छक्के मारे हैं और निचले क्रम में 30 के औसत से 3000 रन बनाने के साथ ही 59 विकेट भी लिए हैं।
8. लगभग एक दशक तक आईपीएल में सबसे ज़्यादा रन का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना ने 193 मैचों में 1 शतक के साथ 5300 से अधिक रन बनाए हैं और 194 छक्के जड़े हैं।
9. लिस्ट में 9वें नंबर पर आते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के शानदार ओपनर शेन वाटसन। वाटसन ने चेन्नई के लिए 145 मैचों में 4 शतक के साथ कुल 190 छक्के मारे हैं और आईपीएल फाइनल भी अपने दम पर अकेले जिता चुके हैं।
10. लिस्ट में आखिरी स्थान पर आते हैं आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके रोबिन उथप्पा। हालाँकि रोबिन पिछले कुछ सालों से लगातार आईपीएल में फ्लॉप होते आ रहे हैं लेकिन अब भी उनके 2010 से 2014 के सुनहरे प्रदर्शनों के चलते वे 188 मैचों में 162 छक्कों के साथ हमारी लिस्ट का हिस्सा हैं।
Comments
Post a Comment