पूरा नाम -
थंगरासु नटराजन
जन्म - 27 मई, 1991 सलेम
प्रमुख टीमें - भारत, डिंडीगुल ड्रेगन, किंग्स इलेवन पंजाब, लाइका कोवई किंग्स,
सनराइजर्स हैदराबाद, तमिलनाडु
भूमिका - गेंदबाज
बल्लेबाजी शैली - बाएं हाथ के बल्लेबाज़
बॉलिंग स्टाइल - लेफ्ट-आर्म मीडियम
टी नटराजन ने भारत के लिए 1 एकदिवसीय और 3 टी२० मैचों में 8 विकेट लिए हैं। बाएं हाथ के "यॉर्कर किंग" के नाम से मशहूर नटराजन आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।
टी नटराजन के बल्लेबाज़ी कीर्तिमान:
| बल्लेबाज़ी | मैच | रन | सर्वश्रेष्ठ | औसत | 100 | 50 |
| टेस्ट | - | - | - | - | - | - |
| एकदिवसीय | 1 | - | - | - | - | - |
| टी२० | 3 | - | - | - | - | - |
| प्रथम श्रेणी | 20 | 28 | 12 | 2 | 0 | 0 |
| लिस्ट ए | 16 | 7 | 7* | - | 0 | 0 |
| टी२० | 41 | 5 | 3* | 5 | 0 | 0 |
टी नटराजन के गेंदबाज़ी कीर्तिमान:
| गेंदबाज़ी | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ | औसत | इकॉनमी |
| टेस्ट | - | - | - | - | - |
| एकदिवसीय | 1 | 2 | 2/70 | 35 | 7 |
| टी२० | 3 | 6 | 3/30 | 13.83 | 6.91 |
| प्रथम श्रेणी | 20 | 64 | 5/41 | 27.03 | 3.02 |
| लिस्ट ए | 16 | 18 | 3/22 | 31.27 | 4.52 |
| टी२० | 41 | 41 | 3/4 | 25.9 | 7.47 |
एकदिवसीय पदार्पण - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत कैनबेरा, 2 दिसंबर, 2020
टी२० पदार्पण - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत कैनबेरा, 4 दिसंबर, 2020
थंगरसू नटराजन का जन्म 27 मई, 1991 को तमिल नाडु के सालेम नाम के एक छोटे से गाँव में हुआ था। नटराजन का परिवार काफी गरीब था - उनके पिता थंगराज नटराजन एक टेक्सटाइल मिल में पोर्टर का काम करते थे और उनकी माता संथा नटराजन लोकल मार्किट में एक खाने का ठेला लगाती थी। लेकिन क्रिकेट में जैसे ही नटराजन का थोड़ा नाम हुआ तो उन्होंने अपना घर बनाया और अपने माता पिता को काम न करने के लिए मना लिया।
टी नटराजन ने पांचवी कक्षा से स्कूल क्रिकेट खेलना प्रारम्भ किया। टेनिस बॉल से अपने गाँव की कई टीमों के लिए खेल कर ही नटराजन ने लगातार यॉर्कर डालने की क्षमता बनाई। नटराजन के दोस्त जयप्रकाश ने उन्हें टेनिस बॉल छोड़ प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद ही 2011 में नटराजन अपना गाँव छोड़ चेन्नई आ गए।
तमिल नाडु लीग क्रिकेट के फोर्थ डिवीज़न में नटराजन ने बीएसएनएल के लिए खेलना शुरू किया और फिर धीरे धीरे अपने लिए नाम बनाते हुए सेकंड डिवीज़न में इंडिया सीमेंट्स की टीम में शामिल हुए। 2013 तक नटराजन फर्स्ट डिवीज़न में विजय क्रिकेट क्लब के लिए खेलने लगे थे और उसके बाद जॉली रोवर्स नाम के क्लब में चले गए।
2015 रणजी ट्रॉफी में नटराजन ने तमिल नाडु के लिए अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण किया और बंगाल के खिलाफ खेले गए इस मैच में 3 विकेट लिए। नटराजन ने चमत्कार करते हुए, बिना अंडर-16 अंडर-19 और अंडर-23 क्रिकेट खेले, सीधे रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया। इसके बाद नटराजन को गलत गेंदबाज़ी एक्शन के कारण क्रिकेट से बाहर किया गया लेकिन तमिल नाडु क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण कर उन्होंने वापसी की।
गेंदबाज़ी एक्शन रिपोर्ट होने के बाद 2016 तमिल नाडु प्रीमियर लीग में नटराजन ने धमाकेदार वापसी की और 7 मैचों में 10 विकेट लिए - इसी सीरीज़ में नटराजन की यॉर्कर डालने की अचूक कला पर कई क्रिकेट दिग्गजों की नज़र पड़ी। 2018 की विजय हज़ारे ट्रॉफी में विजय शंकर की कप्तानी में नटराजन ने वरुण चक्रवर्ती के साथ अपना लिस्ट A पदार्पण किया।
टीएनपीएल में शानदार प्रदर्शन के फलस्वरूप 2017 आईपीएल ऑक्शन में नटराजन पर कई टीमों की नज़रें थी और किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 3 करोड़ की भारी राशी में अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन नटराजन बहुत महंगे साबित हुए। 2018 की आईपीएल नीलामी में नटराजन को सनराइज़र्स हैदराबाद ने 40 लाख रूपए में ही खरीद लिया। तब से नटराजन हैदराबाद की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
नटराजन ने अपनी गरीब पृष्ठभूमि के कारण क्रिकेट करियर बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया। और जब नटराजन समर्थ बने तो उन्होंने अपनी एक क्रिकेट अकादमी खोली जहाँ उभरते खिलाड़ियों को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाता है।
2018 में नटराजन ने पवित्रा से विवाह कर लिया और 2020 नवम्बर में आईपीएल के दौरान वे पिता बन गए।









Comments
Post a Comment