प्रज्ञान ओझा - भारत - रिकॉर्ड


पूरा नाम -

प्रज्ञान प्रयाश ओझा

जन्म - सितम्बर 5, 1986 भुभनेश्वर, ओडिशा
प्रमुख टीमें - भारत, बिहार, डेकन चार्जेर्स, हैदराबाद, इंडिया A, इंडिया रेड, इंडिया अंडर 19, मुंबई इंडियंस, सरे भूमिका - गेंदबाज़
बल्लेबाज़ी शैली - बाएं हाथ के बल्लेबाज़
गेंदबाज़ी शैली - बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स

प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 एकदिवसीय और 6 टी२० मैचों में 145 रन बनाए और 144 विकेट लिए हैं। 


Pragyan Ojha Records Hindi

टेस्ट पदार्पण - भारत बनाम श्रीलंका, कानपूर, नवम्बर 24-27, 2009
अंतिम टेस्ट - भारत बनाम वेस्टइंडीज़, मुंबई, नवम्बर 14-16, 2013

एकदिवसीय पदार्पण - बांग्लादेश बनाम भारत, कराची, जून 28, 2008
अंतिम एकदिवसीय - श्रीलंका बनाम भारत, हम्बनटोटा, जुलाई 24, 2012

टी20 पदार्पण - बांग्लादेश बनाम भारत, नाटिंघम, जून 6, 2009
अंतिम टी20 - ज़िम्बाब्वे बनाम भारत, हरारे, जून 13, 2010

Amit Mishra Records & Statistics

प्रज्ञान ओझा के बल्लेबाज़ी कीर्तिमान:

बल्लेबाज़ी मैच रन सर्वश्रेष्ठ औसत 100 50
टेस्ट 24 89 18* 8.9 0 0
एकदिवसीय 18 46 16* 23 0 0
टी२० 6 10 10* - 0 0
प्रथम श्रेणी 108 848 51 9.02 0 1
लिस्ट ए 103 281 20 8.26 0 0
टी२० 142 75 11* 4.16 0 0

प्रज्ञान ओझा के गेंदबाज़ी कीर्तिमान:

गेंदबाज़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ औसत इकॉनमी
टेस्ट 24 113 6/47 30.26 2.68
एकदिवसीय 18 21 4/38 31.04 4.46
टी२० 6 10 4/21 13.2 6.28
प्रथम श्रेणी 108 424 7/58 28.6 2.87
लिस्ट ए 103 123 5/19 34.06 4.71
टी२० 142 156 4/15 22.38 7.23

प्रज्ञान ओझा एक बेहद प्रतिभाशाली गेंदबाज़ थे इस बात पर किसी को कभी संदेह नहीं था. ये सिर्फ समय पर निर्भर था की वे कब भारतीय टीम के लिए खेलेंगे. ओझा का जन्म उड़ीसा में हुआ था लेकिन 13 वर्ष की आयु में वे बेहतर शिक्षा के लिए हैदराबाद आ गए. यहीं उनकी प्रतिभा को विजय पॉल ने पहचाना और वे उनके कोच बन गए. इसके बाद एक लम्बे समय तक वेंकटपति राजू और हैदराबाद के कोच कंवलजीत सिंह ने एक युवा प्रज्ञान ओझा को प्रशिक्षण दिया. कंवलजीत के अनुसार ओझा बड़े संयम से गेंदबाज़ी कर सकते थे जिनकी ताकत गेंद की फ्लाइट और उछाल में थी.

Murali Kartik Records Hindi

अंडर-19 की टीम में शानदार प्रदर्शन करने के बाद 2004-05 के रणजी सीज़न में ओझा ने रेलवे के खिलाफ अपना पदार्पण किया और मैच में 5 विकेट झटके. लेकिन वह 2006-07 का सीज़न था जिसमें ओझा एक कद्दावर गेंदबाज़ के रूप में उभरे और भारतीय टीम के लिए अपनी दावेदारी मज़बूत की.

ओझा पर इसके बाद ज़्यादा भार डाला गया और उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ अपने पहले मैच में 6/ 84 की शानदार गेंदबाज़ी की, इस मैच को उनके कोच ओझा के करियर का टर्निंग पॉइंट मानते हैं. ओझा ने इस सीज़न को 6 मैचों में 19.89९ की शानदार औसत से 29 विकेट ले कर ख़त्म किया. ओझा ने इसके बाद अपने शरीर को मज़बूत बनाने के लिए खूब मेहनत की. वो घंटो तक नेट में गेंदबाज़ी करते रहे और मनचाहे स्थान पर गेंद को गिराने की काबिलियत हासिल की. उनकी मेहनत नवम्बर 2007 में रंग लायी जब उन्होंने दौरे पर आयी दक्षिण अफ्रीका A टीम के खिलाफ 8 विकेट लिए. यह एक ऐसी टीम थी जिसमें हाशिम अमला, बोयता डिप्पेणार, अश्वेल प्रिंस और जस्टिन ऑनतोंग जैसे खिलाड़ी मौजूद थे.


2008 आईपीएल सीज़न में डेक्कन चार्जर्स के लिए एक सफल प्रदर्शन (13 मैचों में 11 विकेट) के बाद एशिया कप के लिए प्रज्ञान ओझा का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ. एशिया कप में कुछ अच्छे प्रदर्शनों के चलते घरेलु श्रीलंका सीरीज़ के लिए ओझा ने टीम में अपनी जगह बरक़रार रखी. इस श्रंखला में टेस्ट मैचों में तो ओझा को खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन कुछ एकदिवसीय में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. इसके बाद 2009 का आईपीएल सीज़न प्रज्ञान ओझा के लिए धमाकेदार रहा और उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए 19.33 की शानदार औसत से 18 विकेट लिए. 

Comments